NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेऊर थाना क्षेत्र के न्यू बायपास स्थित मां मथुरासिनी हॉस्पिटल में एक पेशेंट की मौत हो गई। बताया जा रहा कि परसा रोड में एक्सीडेंट में मृतक घायल हो गया था। मृतक जहानाबाद के कांके के रहने वाला बताया जा रहा है। उसके बाद परिजन ने बताया कि डॉक्टर रूपी दलाल ने मां मथुरासिनी हॉस्पिटल में इलाज करवाने के लिए लेकर आया।
हॉस्पिटल में ₹38000 लेकर मरीज को भर्ती कराया गया था। उसके बाद इलाज के नाम पर 10 हजार रुपए और मांगा जा रहा था। परिजन नहीं जमा कर पाए तो इलाज रोक दिया गया। जिससे पेशेंट की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। जिसके बाद अस्पताल के सभी कर्मी फरार हो गए। मृतक के परिजनों के द्वारा बेऊर थाना पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन पेशेंट की मौत के बाद परिजन आक्रोशित नजर आ रहे थे और न्याय की मांग कर रहे थे।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस भी अस्पताल की तरफदारी कर रही है और हम परिजनों के साथ मारपीट कर रही है। तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है पुलिस मृतक के परिजनों पर लाठिया भी चटकाई। हालांकि परिजनों का आरोप है कि पुलिस न्याय संगत व्यवहार नहीं कर रही है। आपको बता दें आए दिन हॉस्पिटलों में दलाल डॉक्टर के चक्कर जान चली जाती है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सौतेला व्यवहार कर रही है। लेकिन देखने वाली बात होगी पुलिस अब किस तरीके से न्याय करती है।