अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं ने प्रदर्शन किया है। अपने ही कॉलेज प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। बता दें कि बीए पार्ट 2 की छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन फी की अवैध वसूली कर रहा है। प्रशासन मनमाना तौर पर फी ले रहा है। जिसपर छात्रों को आपत्ति है।

वहीं छात्राओं द्वारा कॉलेज में हंगामा देखते हुए मौके पर पुलिस भी बुलाई गई है। हालांकि कॉलेज की प्राचार्या ने अवैध वसूली की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। कॉलेज प्रशासन की मानें तो किसी भी तरह की कोई अवैध वसूली नहीं हो रही है। जो भी इल्जाम कॉलेज पर लग रहे वह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नियमों के तहत ही फी की वसूली की जा रही है।

छात्रा प्रिति ने जानकारी देते हुए बताया कि गार्ड ने कहा रात को फार्म जमा होगा। गार्ड हमलोगों को रात में क्यों बुला रहा है। गार्ड को मिठाई का डब्बा चाहिए। कॉलेज प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है। शिक्षक भी बदसलूकी करते हैं। छात्रों ने कॉलेज का मेन गेट बंद कर जाम किया।

Share This Article