नवविवाहिता का संदिग्ध हालत में मिला शव, 6 महीने पहले की थी लव मैरिज, फरार हुए ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मुजफ्फरपुर से है। जहां एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे से मिला। बताया जा रहा कि 6 महीने पहले ही लड़की की शादी हुई थी। लड़की ने लव मैरिज की थी। वहीं लड़की के परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना मुशहरी थाना इलाके के रजवाड़ा गांव की है।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। कमरे की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन इस तरह का कोई सामान या सुसाइड नोट नहीं मिला। मृत लड़की की पहचान चांदनी कुमारी (18) के रूप में हुई है। थानेदार शशिभूषण कुमार ने कहा कि घटना का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मृत महिला के मायके वाले पहुंचे हैं। वे जो भी बयान देंगे। उस आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजन ने बताया कि लड़का उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। चांदनी का मायका भी राजवाड़ा में ही है। उसके गले पर काले निशान पाए गए हैं। जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। वहीं घटना के बाद से ससुरालवाले फरार हैं। पुलिस फिलहाल सबको ढूंढने में लगी।

Share This Article