दरभंगा के कई थानों में घुसा बाढ़ और वर्षा का पानी, कहीं सड़क पर तो कहीं पानी के बीच कामकाज निपटा रहे पुलिसकर्मी

PR Desk
By PR Desk

बैद्यनाथ झा

दरभंगाः जिले में बाढ़ की स्थिति दिन प्रति दिन बिगड़ती जा रही है।लगातार हो रही बारिश के कारण जिले से गुजरनेवाली नदियां उफान पर है।जिस कारण हर दिन नया क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ रहा है। ताजा मामला दरभंगा के सदर, बेंता और कुशेश्वरस्थान थाना का है, जहाँ बाढ़ और वर्षा का पानी थाना परिसर में प्रवेश कर गया है। जिसके बाद बेंता थाना अध्यक्ष और कर्मी के साथ सड़क पर थाने के कामो का निपटारा करते नजर आ रहे हैं कुशेश्वरस्थान थाना के कर्मी बाढ़ के पानी के बीच ही कुर्सी टेबल लगाकर अपना काम काज निपटा रहे है और सदर थाने पर जल जमाव इस प्रकार है कि थेन के कर्मियों सहित आम लोगो को भी थाने जाने के लिये नाव का सहारा लेना पर रहा है।

कई थानों में जमा है एक से डेढ़ फीट पानी

वहीं कुशेश्वरस्थान के पास से गुजरनेवाली कमला बलान ,करेह ,कोशी सहित कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि और लगातार हो रही वारिस से कुशेश्वरस्थान थाना परिसर में लगभग डेढ़ फीट बाढ़ का पानी जमा हो गया है। जिसके बाद थाना में रखे सभी अभिलेख एवं कागजातों को बाहर निकल कर परिसर में ही ऊंचे स्थान पर रखा गया है। इस सबके बीच सरकार से एक नाव मिलना भी इनके लिये मुश्किल है। इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि बाढ़ की पानी थाना परिसर में घुस जाने से दिक्कतें आई है। थाना सम्बंधित सभी काम को बगल बाले कमरे से निपटाई जा रही है। कुछ कागजात को टेबल पर रख दी गयी है। क्षेत्र में कही निकलने के लिए नाव ही एक मात्र सहारा है ।निजी नाव के सहारे क्षेत्र में गश्ती के लिए जाना पड़ता है।

इस बाबत थाना कर्मी मिथिलेश सिंह ने बताया कि बाढ़ के कारण भींग रहे है। कैसे हमलोग बच रहे हैं। बाढ़ के बीच तेजी से क्षेत्र में जाना पड़ता है,कब डूब जाएंगे कोई ठीक नही है।क्योंकि हमलोग तैरना नही जानते है।अभीतक वीडियो साहेब के द्वारा नाव उपलब्ध नही कराया गया है।भाड़ा पर नाव लेकर पेट्रोलिंग करते है।गरीब आदमी से बिना भाड़ा के तो नाव ले नही सकते।मजबूरी है,ऐसे में भी काम तो निपटाना ही है। कागजात भी टेबल पर रखा हुआ है।यह भी सुरक्षित नही है। लेकिन हम कर भी क्या सकते है।

Share This Article