सड़क हादसे में चार मजदूर की मौत, 25 से ज्यादा घायल, सभी धान रोपने पंजाब जा रहे थे, यूपी में हो गया हादसा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मधेपुरा से है। जहां सड़क हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। बताया जारहा कि बस का यूपी के कुशीनगर में दुर्घटना हुआ। जिसमें 30 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही। बस में कुल 80 के आसपास मजदूर सवार थे।

बस पलटने से जिनकी मौत हुई। उन्में तीन मधेपुरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही पंचायत के वार्ड नंबर 4 मुसहरी टोला के रहने वाले हैं। मृतकों का नाम हरदेव सदा (50), सुशील सादा (35) पूरण सादा (22) बताया जा रहा है। जबकि इसके अलावे एक मजदूर धुरगांव का भी बताया जा रहा है। उसकी मौत इस दुर्घटना में हुई है।

वहीं घटना की सूचना के बाद पंजाब गए मजदूरों के परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा है। लोग अपने परिजनों को लेकर चिंतित हैं। बताया जा रहा कि इस दुर्घटना में 25 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जिन का इलाज उत्तर प्रदेश के ही गोरखपुर में चल रहा है। बता दें कि यह सभी मजदूर धान रोपने के लिए पंजाब के पटियाला जा रहे थे। जिस दौरान ये हादसा हो गया।

Share This Article