पत्नी को प्र’ताड़ित करने के आ’रोप में आइटीबीपी का जवान गया जे’ल, जानें क्या है पूरा मामला….

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर डीएसपी मुख्यालय के चेंबर में घुसकर उनकी कुर्सी पर बैठने के आ’रोप में गि’रफ्तार इंडो तिब्बत बार्डर फोर्स का भगोड़ा जवान को पत्नी के साथ मा’रपी’ट व प’रताड़ना के मामले में जे’ल भेज दिया गया है। महिला थानाध्यक्ष नीरू कुमारी ने इसकी पुष्टि की। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह बालूघाट की प्रियंका कुमारी ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर प्र’ताड़ित कर मा’रपी’ट का आ’रोप लगाते हुए प्रा’थमिकी दर्ज कराई थी।

इसमें पति आरा कोईलवर नया मोहम्मदपुर निवासी निप्पू कुमार समेत अन्य को ना’मजद किया गया था। कहा जा रहा कि इसी मामले को लेकर केस से नाम कटवाने के लिए जवान सोमवार को पुलिस ऑफिस आया था। वहां पर एसएसपी के नहीं मिलने पर वह मुख्यालय डीएसपी के चेंबर में घुसकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया था। इसके कारण वहां पर जमकर हं’गामा किया गया।

नगर थाने की पुलिस के पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद उसे हि’रासत में लिया गया था। उसे नगर थाने पर लाया गया तो उसकी गतिविधि देख पुलिस उसे मंद बुद्धि बता रही थी। हालांकि इसी बीच उसकी पत्नी को उसके बारे में जानकारी मिली कि वह नगर थाने पर गि’रफ्तार है। तब उन्होंने महिला थाने की पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद महिला थाने की पुलिस ने उसे अपने यहां के दर्ज मामले में गि’रफ्तार कर लिया था। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों से उलझने की भी कोशिश किया था। बता दें कि प्रियंका की शादी निप्पू से 2020 में हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों द्वारा प्र’ताड़ित किया जाने लगा।

Share This Article