महिलाओं पर चढ़ा लाल पानी का नशा पुलिस ने उतारा, वीडियो वायरल होने के बाद सभी गिरफ्तार, शराब गम मिटाती है बोलकर छलका रही थी जाम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में लड़कियों की शराब पार्टी का एक ऐसी वीडियो सामने आई हैं, जिसमें शराब पीकर भोजपुरी गाने पर बंद कमरे में ठुमके लगा रहे है। वायरल वीडियो में तीन लड़कियां घर में बैठकर फिल्मी अंदाज में बेपरवाह होकर शराब पी रही हैं। उनके साथ लड़के भी बैठे हैं। वहीं लड़कियों के इस पार्टी में एक युवक भी है, जिसके साथ उसका अफेयर था। उसके साथ शादी की बात सामने आई। लड़कियों का कहना है कि युवक ने शराब पिलाई और इसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था ।

वीडियो में एक लड़की फिल्मी अंदाज में कहती है कि एक पेग और बना दो, प्लीज मेरी शराब गिर गई हैं। वहीं दूसरी कहती है कि यह शराब भी क्या खूब हैं। जो गम मिटाती हैं, बुरे लोगों से दूर करती हैं और अच्छे लोगों को पास लातीं हैं। शराब पार्टी के बाद लड़कियों ने भोजपुरी गाने पर जमकर डांस भी किया। लड़कियां चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक निवासी अमित कुमार के  पर वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज कराई है।

लड़की सुपौल की रहने वाली हैं। वह एक महीने से शिक्षक मुन्ना कुमार के घर के फर्स्ट फ्लोर पर किराए से रहती थीं। वह एक निजी कंपनी में जॉब भी करती है। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार की देर रात उत्पाद पुलिस और चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने युवती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर लड़की की गिरफ्तारी कर लिया गया है ,लड़का का तलाश जारी है ।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

Share This Article