कोर्ट में बड़े बेटे की मौत की गवाही देने जा रहे पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता की मौत, बेटा गंभीर हालत में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां अपराधियों ने कोर्ट में गवाही देने जा रहे पिता और बेटे को गाली मार दी। जिससे कि पिता की मौत हो गई। वहीं बेटा बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना अथमलगोला थाना क्षेत्र के टाल इलाके की है मृतक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मीनारायण सिंह के रूप में हुई है जबकि बदमाशों के हमले में मृतक का 30 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र कुमार घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक दो साल पहले बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसपर गवाही देने दोनों कोर्ट जा रहे थे। तभी अपराधियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। पिता की मौत हो गई और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि दो साल पहले अपराधियों ने मृतक पिता लक्ष्मीनारायण सिंह के बेटे धर्मवीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की सुनवाई बाढ़ कोर्ट में चल रही थी।

Share This Article