विसर्जन घाट में एक अधेड़ की क्षत-विक्षत अवस्था में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के मायागंज अस्पताल के पीछे विसर्जन घाट में एक अधेड़ की क्षत-विक्षत परिस्थिति में शव बरामद हुआ है। घटना के बाबत मृतक के पिता ने बताया कि किसी काम को लेकर वह दियारा गया था, जिसके बाद वापस नहीं आने पर काफी खोजबीन किया गया। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

वहीं 24 घंटे बाद जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीछे विसर्जन घाट पर उनका क्षत-विक्षत परिस्थिति में शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने कहा कि उनकी हत्या कर शव को फेंका है। मृतक व्यक्ति की पहचान सियाराम मुसहर के पुत्र मोती कुमार के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना मिलने पर नाथनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतक मोती के शरीर के कई अंगों में चोट के निशान हैं। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या कर शव को फेंका गया है। देखना अब यह होगा कि मोती की हत्या की गई है, या फिर संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हुई है।

रिपोर्ट: श्यामानंद सिंह, भागलपुर

Share This Article