रात में घर में लगी आग, घर में सो रहे पति-पत्नी की जलकर मौत, दोनों का अधजला शव बरामद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी में अहले सुबह हृदय विदारक घटना सुनकर सनसनी फैल गयी। घर मे आग लगने से पति-पत्नी की झुलसकर मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद अधिकारियों की टीम पहुंचकर अग्रतर करवाई में जुटी है। घटना पताही थाना के नोफोरवा गांव की बतायी जा रही है।

पताही प्रखंड के नोनफरवा गांव में  सोमवार के रात्रि 12 बजे के करीब एक फूस के घर मे आग लगने से घर में सो रहे विकलांग 75 वर्षिय वृद्ध गणेश महतो , एवं उसको बचाने गई 70 वर्षिय पत्नी गंगाजली देवी का जलने से मौके पर मौत हो गई। दोनों पति पत्नी का आधा से अधिक शरीर जल गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गणेश महतो के घर में सोमवार की रात 12 बजे के करीब अचानक आग लग गई।

घर मे विकलांग गणेश महतो सोया था। पत्नी गीतांजलि अपने पति को आग लगे घर मे प्रवेश कर निकालने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान दोनों के घर पर लगे आग में दोनों घिर गए और जल गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जब दोनों पति पत्नी को निकाला गया तो उनका आधा से अधिक जला शव निकला।

वहीं आग में पति पत्नी के साथ एक बाइक , पांच बकरी , भी जल गयी। सूचना पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ सौरव कुमार, थानाध्यक्ष अनुज कुमार पहुंच कर घटना की जांच में जुट गए। पुलिस ने दोनों पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई जारी है।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article