मवेशी के लिए चारा लेने गई लड़की को सांप ने काटा, नाजुक हालत में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर गोपालगंज से है। जहां एक युवती को सांप ने डस लिया। बताया जा रहा कि लड़की भूसा निकालने गई थी। जिस दौरान ही हादसा हो गया। घटना माझा थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव की है। आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा कि युवती की हालत नाजुक है। मवेशी के लिए चारा लेने जाने के दौरान 20 वर्षीय जुली कुमारी भूसा रखने वाला स्थान के पास गई थी। जैसे ही उसने भूसा निकालना शुरू किया, तभी एक जहरीले सांप बेर्ही से निकलकर उसके पैर में डंस लिया। सांप के डंसने से युवती अचेत हो गई और मौके पर ही गिर गई।

परिजनों को जब जानकारी को जानकारी मिली तो उन्होंने लड़की को आनन-फानन में भर्ती कराया। जहां डॉ ने उसकी हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी जांच की जा रही है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की की हालत में कुछ खास सुधार नहीं है।

Share This Article