बिहार में शराब तस्करों के कारनामों से पुलिस की फटी रह जाती आंखें, जानिए किस तरह से इस गाड़ी में होती है शराब तस्करी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में शराब तस्करों के जबरदस्त जलवे हैं। वह शराब की खेप को बिहार में आदान प्रदान करने के लिए गजब तरीके अपनाते हैं। जिससे पुलिस प्रशासन के होश उड़ते रहते। ताजा मामला खगड़िया से है। जहां उत्पाद विभाग ने दो ऐसी वाहनों को पकड़ा है। जिसके शराब तस्करी के लिए स्पेशल तैयार किया गया था।

शराब तस्करी के लिए लगाए गए दिमाग के आगे पुलिस का दिमाग चकरा गया। वाहन के पावदान से लेकर छत तक शराब के लिए तहखाने बनाये गए थे। तहखानों में एक बार में दो लाख रुपए तक की शराब भर जाती है। इसे आसानी से UP से बिहार में बेचने का कार्य करता था। हालंकि सटीक गुप्त सूचना पर पुलिस को यह सफलता मिली है। हालांकि दोनों कारों के साथ कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस अब कार नंबर के आधर पर मालिक के बारे में पता लगा रही है।

Share This Article