किशोरी के साथ रेप करने की कोशिश, घटना के बाद घर में घुसकर दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बेगूसराय से है। जहां एक 12 साल की किशोरी से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि, समय रहते ग्रामीण पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना खोदावंदपुर थाना इलाके की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि 28 जून को 10 बजे दिन में सिरसी गांव के युवक द्वारा आम देने के बहाने नाबालिग लड़की को बुलाकर रेप की कोशिश कर रहा था। लड़की चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों को आते देख आरोपी भागने की कोशिश की करने लगा। लेकिन उसे पकड़ लिया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि छौड़ाही ओपी निवासी मोहम्मद अकबर के विरुद्ध तीन महीने पहले एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। रेप का आरोपी इसका रिश्तेदार है। हालांकि, इस घटना के बाद गांव के कुछ लोगों के द्वारा दबाने का प्रयास किया गया। फिर बाद में कुछ लोग किशोरी के घर आते और परिवार वाले को जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने आज जमकर गांव में बवाल काटा। साथी साथ ग्रामीणों ने खदेड़ कर छौराही ओपी वाहन चालक को उस जगह से भगाया। इस घटना के बाद पीड़िता ने छौड़ाही थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है।

Share This Article