पटना के 6 ब्लॉक समेत 75 BDO का ट्रांसफर, प्रखंडों में बिहार सरकार ने पुराने अधिकारियों को हटाया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। ग्रामीण विकास विभाग ने एक साथ 75 बीडीओ का तबादला किया है। गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी हुआ था। बता दें कि 75 बीडीओ में पटना के भी छह ब्लॉक शामिल हैं। यहां भी नए बीडीओ की नियुक्ति की गई है।

आदेश के अनुसार नालंदा के हवेली खड़गपुर में पोस्टेड पंकज कुमार दीक्षित को दुल्हिन बाजार का बीडीओ बनाया गया है। वहीं संजीव कुमार को पालीगंज, अशोक प्रसाद को बख्तियारपुर, अभिषेक कुमार प्रभाकर को मनेर, रवि कुमार को खुशरुपुर और मानेंद्र कुमार सिंह को पुनपुन ब्लॉक का बीडीओ बनाया गया। बिहार के प्रखंडों में व्यवस्था को चुस्त करने के लिए ये आदेश जारी किए गए हैं। सभी बीडीओ को आदेश के बात तत्काल प्रभाव से नए जगह पर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीण विकास विभाग इसी साल अप्रैल में भी 22 बीडीओ तबादला किया था। जिसके बाद यह सबसे बड़ा बदलाव है। बता दें पिछले कुछ दिनों से लगातार कई विभागों में तबादले के आदेश जारी किए गए।

Share This Article