बिहार सरकार के दो मंत्री कोविड पॉजिटिव, दोनों को किया गया आइसोलेट

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के पटना ले है। जहां एक बार फिर कोरोना का भारी विस्फोट हो गया। बता दें कि बिहार सरकार के कई मंत्री कोविड के चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद उनको आइसोलेट किया गया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद दोनों को आइसोलेट किया गया है।

पटना में एक बार फिर से कोविड के केसेस बढ़ने लगे हैं। वहीं मानसून सत्र से लेकर विभागीय बैठकों में दोनों मंत्री मौजूद रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल संसाधन विभाग से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे तो मंत्री संजय झा उनके साथ रहे थे लेकिन इन दोनों नेताओं की तबीयत थोड़ी खराब हुई और इसके बाद जब जांच कराई गई तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट रविवार को आ गई थी। जिसके बाद दोनों होम आइसोलेशन में हैं।

Share This Article