भाई गया दूसरे राज्य तो भाभी के साथ पत्नी जैसा रिश्ता बना लिया, महिला दूसरे अफेयर होने का करने लगी शक, देवर ने गला घोंट कर मार डाला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पति के काम से बाहर राज्य जाने के बाद पत्नी अकेली पड़ गई। जिसके बाद वह अपने देवर के साथ ही पति-पत्नी की तरह रहने लगी। देवर से उसके गहरे संबंध बन गए। जिसके बाद वह भाभी को पत्नी मानने लगा और उसके साथ रहने लगा। वहीं प्रेमिका भाभी अपने देवर पर दूसरी महिला के साथ अफेयर होने को लेकर शक करने लगी। जिस बात पर दोनों के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े होने लगे। एक दिन गुस्से में देवर ने भाभी का गला घोंट दिया।

महिला का शव सोमवार सुबह मिला था। आरोपी ने खुद स्वीकारा है कि वह भाभी को पत्नी की तरह रखता था। वह उस पर ही शक करने लगी थी। गुस्से में आकर उसने भाभी का दुपट्‌टे से गला घोंटा, इसके बाद कंधे पर उसका शव रखकर घर से 200 मीटर दूर नाले के पास फेंक आया। थोड़ी देर बाद घर आकर सो गया। सुबह जब पुलिस को देखा तो फरार हो गया। पुलिस ने उसे रायसेन से गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि सेक्टर-11 के नाले में महिला की लाश पड़ी है। गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो लाश को चादर और पेड़ की टहनियों से ढका गया था। महिला के मायकेवालों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस पति को गिरफ्तार कर मामले की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article