घर के लोग छत पर सो रहे थे, आधी रात चोर घर में घुसे और सामान लेकर हो गए फरार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के छपरा से है। जहां बुधवार रात को चोरों ने एक घर में धावा बोला। जानकारी के मुताबिक घर मे चार महिला सदस्य के अलावे बच्चे रहते है, जो खाना खाकर छत पर सोये थे। जिस दौरान ही मुख्य गेट की कुंडी खोलकर घर में घुसे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना के बाद सुबह में घर से दो किमी की दूरी पर शिवगंज रोड में मुख्य सड़क किनारे चोरो द्वारा फेंके गये खाली पेटी बॉक्स और गहने के पर्स फेंके हुए पाए गए।

घटना मढौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर शेख टोली की है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घर की गृहिणी शाहजहां बेगम ने बताया कि छत के सहारे चोर घर मे प्रवेश कर गए। घर के लोगों का कहना है कि जब रात को करीब सभी लोग छत पर सोये हुए थे तो घर के अंदर से आवाज आई। जग कर देखा गया तो कुछ लोग पेटी लेकर घर से बाहर निकल रहे थे।

हल्ला मचाए जाने पर सभी लुटेरे गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। लुटेरों ने चारपहिया वाहन पर समान लेकर जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। आधा दर्जन की संख्या में आए चोरो के घर का सारा सामान लेकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया।

Share This Article