News PR Live
आवाज जनता की

बिहार का न्यूतनतम तापमान बढ़ा, फिलहाल लोगों को झेलनी पड़ेगी गर्मी, तेज बारिश का अनुमान नहीं

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार कम पड़ गई है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान में 11 जुलाई 2022 तक तेज बारिश होने की संभावना काफी कम है। औसत न्यूोनतम तापमान के सामान्य से ज्याहदा होने के कारण लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

इधर कुछ दिनों से बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और गर्मी से राहत मिलने के आसार काफी कम हैं। बिहार में जून के महीने में ही दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव हो गया था। बिहार में मानसून ने सीमांचल के रास्तेप बिहार में प्रवेश किया था। शुरुआती दौर में प्रदेश में मानसून के प्रभाव से अच्छीम बारिश हुई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार में कमी आई है। बिहार के विभिन्नं हिस्सोंक में हल्कीन बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि मानसून के सीजन में होने वाली बारिश पर देश के साथ ही प्रदेश के कृषि का भी बड़ा हिस्सा  निर्भर करता है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण गर्मी की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों को एक बार फिर से गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक बिहार वासियों को इसी तरह गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.