NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के सीतामढ़ी से है। जहां एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमिका के साथ प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने मिलकर गैंग रेप किया है। जानकारी के मुताबिक लड़कों ने रेप करने के बाद लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़ दिया और फरार हो गए। वहीं अगले दिन जब पीड़िता को होश आया तब उसने जानकारी दी।
बता दें कि इस मामले में गुरुवार को FIR दर्ज की गई है। मामला 24 जून का है। परिजनों ने बताया कि 24 जून को घटना की जानकारी होने पर वे FIR करवाने जा रहे थे। लेकिन ग्रामीणों ने दबाव डालकर मामले को पंचायत में निपटाने की बात कही। इसमें आरोपी के साथ शादी कराने की बात चल रही थी। लेकिन पंचायत द्वारा कोई पहल नहीं होने पर पुलिस के पास पहुंचे पुलिस को 22 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक मो. कैश पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया।
फिर शादी करने का दबाव डालने लगा। शादी से इनकार करने पर 24 जून को वह गांव के सरेह में मिलने के लिए बुलाया। जहां पहले से मो. कैश के साथ दो और लोग थे। सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं।
पुलिस ने सदर अस्पताल भेजकर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। वहीं, उसके प्रेमी मो. कैश व दो अन्य पर FIR दर्ज किया है। इस संबंध में बेला थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि पीड़िता के बयान पर FIR दर्ज की गयी है। आरोपी घटना के बाद से ही गांव छोड़कर फरार हैं।