NEWSPR डेस्क। एक बाइक सवार युवक के ऊपर हाईटेंशन तार गिर गया। जिसके बाद वह धु-धु कर जिंदा जलने लगा। बता दें कि बाइक और युवक आग का गोला बन गए। जिसके कुछ ही सेकेंड में वह राख बन गया। घटना कल रात की है। वहीं राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बिजली की सप्लाई बंद हो पायी।
वहीं घटना से जुड़ा 5 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक बाइक समेत जलता हुआ नजर आ रहा है। आसपास कुछ लोग शोर मचा रहे हैं। बिजली के तार में करंट के कारण कोई नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। मृतक की पहचान शाहगंज के सरपतहां इलाके के खुर्द गांव के शिवकुमार (38) के रूप में हुई है। जो कि रोडवेज पर होटल चलाते हैं। वह होटल बंद कर घर लौट रहे थे। तभी मुस्तफाबाद गांव के पास हाईटेंशन तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया।
करंट से उनकी उनकी बाइक में आग लग गई। आग की चपेट में आकर युवक भी जलने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो वे सहम गए। आग इतनी तेज भड़की कि कुछ ही सेकेंड में ही युवक राख हो गया। तार गिरने के कारण किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। जिसके बाद पुलिस और बिजली विभाग को जानकारी दी गई। जिसके बाद बिजली बंद किया गया।