दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, ससुराल वाले कर रहे थे एक लाख की मांग, नहीं दिया तो दबा दिया गला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के छपरा से है। जहां दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना तरैया थाना अंतर्गत रसीदपुर गांव की है। बताया जा रहा कि ससुरालवालों ने महिला की पिटाई के बाद उसे गला दबाकर मार दिया। मृतक महिला की पहचान रसीदपुर गांव निवासी एजाज आलम की 24 वर्षीय पत्नी शमीमा खातून के रूप में हुई है।

जानाकारी के मुताबिक शनिवार सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके कुछ देर बाद महिला को मृत पाया गया था। वहीं इस बात की सूचना जैसे ही उसके मायके वालों को मिली मायके वाले भागे भागे ससुराल पहुंचे और इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा है।

महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। जिसके कुछ समय तक सब अच्छा रहा। फिर लड़की को दहेज के लिए सताया जाना लगा। हमेशा बहू के साथ मारपीट करते। दहेज के लिए लगातार एक लाख रुपए की मांग की जा रही थी। वहीं आज सुबह महिला की हत्या हो गई। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसके बाद गी मौत कैसे हुई पता चल सकेगा।

Share This Article