तीन साल की बेटी की हत्या के बाद पिता की लट’की मिली ला’श, जहां बेटी को था दफनाया..वहीं की आत्मह’त्या, छानबीन कर रही पुलिस

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के शेखपुरा से है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली है। घटना कसार थाना के मसौढ़ा गांव की है। बताया जा रहा कि पत्नी से विवाद के बाद उसने तीन साल की बेटी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद जहां बेटी की लाश को दफनाया गया। वहीं पर पिता की लटकी हुई डेड बॉडी मिली है।

मृतक की पहचान अरियरी प्रखंड अंतर्गत का उमेश चौधरी (35) है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का मुआयना किया। जिसके बाद छानबीन की जा रही है। गुरुवार को बेटी की हत्या के बाद पत्नी बीबता देवी ने अपने पति के खिलाफ थाना में FIR दर्ज कराया था। पत्नी का कहना था कि वह अक्सर विवाद करता था। गुरुवार को भी लड़ाई हो रही थी। तबी गुस्से में उसने बच्ची को पटक दिया।

जिससे उसलकी मौत हो गई। हालांकि दोनों के 6 बच्चे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बेटी की हत्या गुस्से में कर देने के सदमे और पश्चताप से उमेश चौधरी उबर नहीं पाया और घटना के 24 घंटे के अंदर श्मशान के पास ही सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पिता का लटका हुआ शव वहीं पर मिला जहां बेटी को दफनाया ग.या था।

Share This Article