अजगैबीनाथ धाम मे सावन पर की गई गंगा महाअरती, सैकड़ों लोग रहे उपस्थित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में सावन को लेकर अजगैबीनाथ मंदिर घाट और नमामी गंगे घाट में जहान्वी गंगा महाआरती के तत्वावधान में गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। नमामी गंगे घाट पर सुल्तानगंज विधायक डॉ ललित नारायण मंडल, कार्यपालक पदाधिकारी के पिता केशव महतो एंव माता किरण देवी के द्वारा संकल्प कराया गया।

सिढ़ी घाट पर बोल बम द्वारा गंगा महाआरती का संकल्प कराये गये। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी  अभिनव कुमार, सीओ.शंभू शरण राय ,विडिओ मनोज कुमार मुर्मू,एनडीए कार्यकर्ता गौतम सिन्हा, डॉ अलका चौधरी, संजय मंडल, मिथलेश कुमार, चंदन कुमार,रानी झा, प्रेम नाथ गुप्ता, प्रेम प्रभा सिन्हा सहित, इत्यादि कार्यकर्ता एंव ग्रामीण एंव कांवरिया उपस्थित थे।

रिपोर्ट-शयामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article