थानेदार ने दारोगा को लगाई आवाज, नहीं सुनी तो जमकर की मारपीट, फरियादी शिकायत लेकर इनके पास आए..दोनों आपस में ही भिड़े

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पुलिस थाना में फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे पर खेला तब हो गया जब एक थानेदार और दारोगा आपस में भिड़ पड़े। बताया जा रहा कि थानेदार ने किसी काम के लिए दारोगा को आवाज लगाया। जो उन्होंने नहीं सुनी तो थानेदार गुस्से में आगबबुला हो गए। जिसके बाद आपस में मार पिटाई शुरू कर दी।

मामला गोरखपुर का है। वहीं विवाद बढ़ने पर थाने के दीवान ने बीच-बचाव कर दोनों लोगों को अलग कराया। घटना की जानकारी मिलते ही SP नार्थ और CO कैंपियरगंज मौके पर पहुंच गए। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

घटना सहजनवां थाना की है। दरोगा राम प्रवेश सिंह एक कुर्सी पर फरियादियों के साथ बैठे थे। तभी थानेदार अंशुल चतुर्वेदी अपने कमरे से निकलने के बाद किसी काम से दरोगा को आवाज लगाने लगे। कई बार बुलाने पर दरोगा ने ध्यान दिया। दरोगा की बात नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए सवाल किया। दोनों में बातचीत का लहजा इतना बिगड़ गया कि तुम-तड़ाम होने लगा। इसी दौरान दरोगा ने थानेदार पर हाथ छोड़ दिया। दरोगा ने थानेदार की पिटाई कर दी।

Share This Article