जदयू नेत्री से पत्रकार का था अफेयर, घरवाले करते थे विरोध, माता-पिता से विवाद के बाद पत्रकार ने खुद को मार ली गोली

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां प्रिंट मीडिया के एक पत्रकार ने खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा कि पत्रकार का प्रेम प्रसंग किसी जदयू नेत्री से चल रहा है। बीते दो साल से वह अपने माता-पिता के साथ महिला के घर में रह रहा था। महिला के पति की चार साल पहले मौत हो गई। वहीं इस बात को लेकर पेरेंट्स और पत्राकर के बीच अक्सर विवाद होता था।

जिसके बाद आज फिर विवाद हुआ। उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जिसके बाद सिर में गोली मार ली। आनन-फानन में लोगों ने इलाज के लिए दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पत्रकार का नाम विशाल कुमार है। जो कि दैनिक अखबार का संवाददाता है।

घटना खगौल स्थित एक मकान में हुआ है। लोगों ने बताया कि विशाल कुमार (32) के पिता अनूप श्रीवास्तव रेलवे में कॉमर्शियल से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मामले को लेकर खगौल थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि इलाज के लिए विशाल को ICU में रखा गया है। पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

Share This Article