ग्रामीण विकास मंत्री ने सुखार को लेकर कही ये बात, किसानों की इस तरह से कर सकते मदद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जनता दल यू कार्यालय में जनता दरबार के बाद ग्रामीण विकास मंत्री सरवन कुमार ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती सुखार की है। भारत सरकार ने कृषि विभाग को निर्देश दिया है कि वैकल्पिक फसल लगाने के लिए अभी से उपाय किए जाए। इसके साथ ही कहा कि इसको लेकर किसान से बातचीत की जाए।

वहीं शुक्रवार को छुट्टी के विवाद पर ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि बहुत कुछ परंपराएं पहले से चली आ रही हैं और कुछ चीजें नियम कानून से भी चलती हैंय़।और कुछ चीजें आपसी सहमति से चलती हैं। तो जो है ठीक है। उन्होंने कहा कि ये चीजें चलनी चाहिए। गिरिराज सिंह के सरिया कानून के सवाल पर यही कहा कि यह तो वही बता सकते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

Share This Article