NEWSPR डेस्क। बांका में नहर में डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है। 12 साल का यह सुल्तानगंज से जल भरकर कांवड़ यात्रा कर बाबा धाम देवघर जा रहा था। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के लखवारा गांव निवासी जवाहर यादव के पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई।
वहीं बेलहर थाना को पुलिस को सूचना मिलने पर बेलहर थाना प्रभारी विनोद कुमार सदलवल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देखते ही कांवरिया बंम को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही साथ में पैदल चल रहे कांवरिया बम में में दंग रह गए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
गुरुवार को किशन अपने माता-पिता के साथ कांवरिया पथ के जिलेबिया मोड़ के पास हनुमाना बांध से निकले नहर में नहा रहा था। अचानक वह गहराई में चला गया। जब लोग उसे बचाने के लिए तब तक वह डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।