NEWSPR डेस्क। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जन जन में जागरूकता फैलाने के लिए मोतिहारी श्रीकृष्ण सिन्हा महिला महाविद्यालय के छात्र छात्राओं और एनसीसी के कैडेड ने साथ मिलकर सैकड़ों की संख्या में 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर घर जाने की मुहिम छेड़ी।
दिल में हिंदुस्तान और राष्ट्र भक्ति का जज्बा हो तो फिर देश की सेवा हर जगह हर कार्य को करके किया जा सकता है। सरहद पार देश के जवान मोर्चा संभालते हैं और देश के अंदर राष्ट्र भक्ति की भावना से लोग देश की सेवा कर सकते हैं। हर घर तिरंगा हर हाथ में तिरंगा। इस अभियान को गति देते हुए छात्रों ने काफी कुछ कहा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है। इसे हर हाल में ऊंचा रखना है। इस साल आजादी के 75वें साल पर हर घऱ में तिरंगा जरूर लहराना है।
मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट