डाक कांवरिया 54 फीट का कांवर लेकर निकले बासुकीनाथ धाम, 150 लोगों का जत्था अंतिम सोमवारी के लिए रवाना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सावन मास के अंतिम सोमवारी को लेकर हर हर महादेव, बोल बम के नारे के साथ जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों कांवरियों का जत्था आज बरारी सीढ़ी घाट से बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। आज बरारी के सीढ़ी घाट से पिपली धाम जवारीपुर के लोगों ने 54 फीट का कांवड़ 3 से 4 दिन में तैयार किया।

इस 54 फीट के कांवड़ को लेकर तकरीबन 150 की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करने के लिए बरारी सीढ़ी घाट से बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस कावड़ यात्रा की खास बात यह है कि यह इन लोगों का पहला डाक कावड़ है। जो भागलपुर मुंगेर और बांका के लोग इस में सम्मिलित हैं। वहीं कांवरियों ने बताया कि इस  कांवड़ तीर्थ यात्रा का मुख्य मकसद है जनकल्याण एवं जग कल्याण।

कांवरियों ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के समय लोगों को काफी परेशानियों का सामना पड़ा  है। इससे जितने लोग बचे हैं। वह स्वस्थ और सुखी रहें। इसी को लेकर हमलोग आज बाबा बासुकीनाथ जलाभिषेक करने निकले हैं।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article