महागठबंधन ने सरकार के खिलाफ सड़कों पर खोला मोर्चा, महंगई-बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दे के खिलाफ प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में तेजस्वी यादव के आवाहन पर महागठबंधन के द्वारा मंहगाई, भष्ट्राचार, बेरोजगारी के विरोध मे प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मुंगेर स्टेशन से लेकर शहर का एक नंबर ट्रैफिक तक यह मार्च निकाला गया। जहां महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते हुए जम के सरकार विरोधी नारे लगाए।

इसके साथ ही मुंगेर स्टेशन से जुलूस के शकल में निकला प्रतिरोध मार्च के दौरान महागठबंधन के हाथों में अपने पार्टी का झंडा था। जिसमें वह राज्य में बढ़ रहे महंगाई, भ्रष्टाचार , बेरोजगारी को लेकर जमकर नारे लगा रहे थे। इस प्रतिरोध मार्च में महागठबंधन के सभी दलों के जिलाध्यक्ष , प्रदेश के सदस्य समेत सैकड़ों महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article