युवक की पीट-पीट कर हत्या, चोरी के आरोप में लाठी-डंडे से मारा, दर्ज थे पहले से कई आपराधिक मामले

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के छपरा से है। जहां एक युवक के साथ मॉब लिन्चिंग की घटना घटी है। बताया जा रहा कि पैसे लेकर बागने के आरोप में उसकी पिटाई की गई। जिसके बाद उसे पकड़ा गया। लोगों ने उसे बहुत मारा। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उसके पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा।

घटना  इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली गांव का है। युवक का नाम पंकज मांझी (25 साल) पिता रामलाल मांझी है। ये वीडियो 3 अगस्त का बताया जा रहा है। उसी रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पीटने वाले लोगों पर FIR दर्ज की गई है। 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

युवक बीते बुधवार को रामपुर अटौला निवासी नंदलाल साह से रुपए से भरी थैली लेकर भागने लगा। नंदलाल साह गाड़ी खरीदने के लिए रुपए लेकर जा रहे थे। भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई होने लगी। इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ कर जेल भेज दिया गयआ। बताया जा रहा कि युवक पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था।

Share This Article