ललन सिंह के बयान पर चिराग का पलटवार, कहा- जनता दल अब यूनाइटेड की जगह डिवाइडेड हो गई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा आरसीपी सिंह को दूसरा चिराग पासवान बताए जाने के बाद सांसद चिराग पासवान ने जदयू पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुद्दों को छोड़कर मुख्यमंत्री की कुर्सी कैसे बचे इसकी कोशिशों में लगे रहते हैं नीतीश कुमार।

चिराग मॉडल बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट है। चिराग मॉडल की बात ये कहते हैं, नीतीश कुमार बताएं क्या है। नीतीश मॉडल, आपके मॉडल में हत्याएं हो रही हैं। शराब से लोगों की मौत हो रही हैं। बेरोजागी आपका मॉडल है। जनता दल यूनाइटेड अन जनता दल डिवाइडेड हो गया है। आपको चिराग मॉडल ने नुक़सान पहुँचाया ये सच्चाई है। उन्होंने कहा कि ..मैं तो किसी का भी हिस्सा नहीं हूं। लोजपा का किसी के साथ कोई महागठबंधन नहीं है।

चिराग मॉडल दुसरा कौन तैयार कर रहा है ये बताइये। आज जो RCP के साथ किया वही हाल आपने अपने सभी अध्यक्षों का किया था। क्या नीतीश कुमार ये चाहते हैं कि देश उनको पलटूराम और कुर्सी कुमार के नाम से याद रखे। नीतीश कुमार सिर्फ़ सत्ता के लालच में हैं। बांकी चीजों से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। इसके लिए वो तीसरी बार पलटी मारने की तैयारी में हैं। चिराग की चुनौती, नीतीश कुमार अकेले चुनाव के मैदान में आए ये दहाई का आँकड़ा पार नहीं कर पाएंगे।

Share This Article