जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने लगाई शिक्षा विभाग के अधिकारियों की क्लास, चयन प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर आई शिकायत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में आज मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से आये 50 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। आज ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, वित्त विभाग, संसदीय कार्य विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, श्रम संसाधन विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई हुयी।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बेगूसराय से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि विकास मित्र के चयन प्रक्रिया में अनियमितता हुई है। मेघा सूची में प्रथम आने के बाद भी बिना आवेदन किए हुए व्यक्ति को नियुक्ति पत्र दे दिया गया।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रोहतास से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से पंचायत शिक्षा मित्र की बहाली में अनियमितता की शिकायत की तो। वहीं कटिहार से आयी एक दिव्यांग महिला ने आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Share This Article