Muharram 2022: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, जानिए क्यों मनाते ये पर्व

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज मुहर्रम पर्व को लेकर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने तमाम मुस्लिम साथियों को मुबारकबाद दी है। यह पर्व सामाजिक सौहार्द, प्रेम एवं बलिदान का पावन पर्व है। इस दिन इंसानियत की रक्षा करते हुए हजरत इमाम हुसैन साहब ने बलिदान दिया था।  बता दें कि  इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस्लामिक न्यू ईयर की शुरुआत 30 जुलाई से हो चुकी है। मुस्लिमों का पहला महीना मुहर्रम होता है। इस बार मुहर्रम का त्योहार आज यानी 9 अगस्त को मनाया जा रहा।

इसे मुस्लिम लोग गम के महीने के रूप में मनाते हैं। इस महीने के दसवें दिन को मुहर्रम के रूप में मनाया जाता है। हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे थे और यजीद एक तानाशाह शासक। यजीद के जुल्मो सितम के खिलाफ इमाम हुसैन ने नेकी की राह पर चलते हुए अपने साथियों के साथ कुर्बानी दी थी।

ये बात तो लगभग सभी जानते हैं, लेकिन एक बात बहुत कम लोगों को पता है कि उस समय इमाम हुसैन का साथ देने भारत से ब्राह्मणों का एक दल गया था। इन्हें हुसैनी के नाम से जाना जाता है। लोग इस दिन इनको याद करते हैं।

Share This Article