NDA गठबंधन टूटने के बाद BJP विधायक का बयान, नीतीश-तेजस्वी पर लगाई आरोपों की झड़ी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में राजनीतिक अस्थिरता के बाद ये साफ हो गया को  एनडीए गठबंधन टूट गया। अब जदयू महागठबंधन के साथ मिल सरकार बनाने की तैयारी में लगी हुई है। इस मामले को लेकर भाजपा विधायक मुंगेर प्रणव कुमार ने सारी स्थिति से पर्दा उठाते हुए नीतीश कुमार और तेजस्वी के ऊपर आरोपों की झड़ी लगा दी

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की अब कोई नीति नहीं है। वो बिन पेंदी के लोटा हो गए है। उन्हें सत्ता की भूख है वो कुर्सी से दूर नहीं हो सकते हैं। अगर इतना ही था तो वे एनडीए से हटने के बाद चुनाव में अकेले जाते पर जो तेजस्वी यादव उसे पलटू चाचा कहते थे। आज उसकी बातों को सिद्ध करते हुए उसे तेजस्वी यादव के गोदी में बैठ गए।

हम लोग एनडीए में रह कर अपने नेतृत्व को कहते थे ये बिहार में सुशासन की सरकार नहीं लोकतंत्र की हत्यारी सरकार है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लोकतंत्र की गला दबाकर हत्या हुई है। तेजस्वी को लेकर कहा कि राजद के लोग तेजस्वी को उप मुख्यमंत्री नहीं बल्कि मुख्यमंत्री बनना चाहते थे पर ये सत्ता के भूखे लोग सत्ता के बिना नहीं रह सकते हैं।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article