विजय सिन्हा पर इस्तीफा देने का दबाव, सवाल पर साध ली चुप्पी, सभी मंत्री पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में नई महागठबंधन सरकार के आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा पहली बार विधानमंडल पहुंचे। जहां उनसे सत्ता परिवर्तन को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने कोई भी जवाब देना उचित नहीं समझा। बता दें कि पूर्व के बिहार सरकार के मंत्रियों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। विस अध्यक्ष पर अब तलवार लटकी है। वह भी जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।

बता दें कि विजय सिन्हा ने गुरुवार को शहीद दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक स्थित अमर ज्योति पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही सप्तमूर्ति पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अभी तक अपने पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया है। उन्होंने इस्तीफ़ा देने से साफ़ मना कर दिया है। जिसके बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को पद से हटाने की पहल भी शुरू हो गयी है।

जिसके बाद आरजेडी विधायक ललित कुमार यादव के प्रस्ताव पर महागठबंधन दलों के सभी सदस्यों का संयुक्त हस्ताक्षर पत्र बुधवार को विधानसभा सचिव को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि 24 अगस्त को सदन में फ्लोर टेस्ट किया जायेगा। बिहार की नई सरकार में बिहार विधान सभा का विशेष सत्र 24 और 25 अगस्त को होगा।

Share This Article