गृहमंत्री ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश भर में शुरू मुहीम, बिहार BJP अध्यक्ष ने भी घर में फहराया तिरंगा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। इस साल 15 अगस्त को आजदी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। इसे लेकर पहले ही पीएम मोदी के आह्वान पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया। 13 से लेकर 15 तारीख तक इस मुहीम का हिस्सा बनने के लिए प्रधानमंत्री ने सबसे आग्रह किया था। वहीं आज देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पत्नी के साथ अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फरहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरूआत की है।

इसके अलावा बिहार के बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाते हुए सलामी दी। बता दें कि बीजेपी के कई केन्द्रीय मंत्री,सांसद,विधायक,विधान पार्षद एवं पार्टी पदाधिकारी भी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहें हैं। इस अभियान को लेकर जगह-जगह तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही। जिसमें अर्धसैनिक बलों के जवान,एनसीसी कैडेट्स,छात्र-छात्रा शामिल हो रहें हैं।

आजादी के 75वें महोत्सव पर पीएम मोदी के आह्वान पर बीजेपी की मातृ संगठन आरएसएस ने भी तिरंगा अभियान में जुड़ी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने तिरंगा फहराकर सलामी ली है। इस मुहीम में कई परिवार जुड़े हैं। जो अपने घर पर तिरंगा फहरा रहे हैं।

Share This Article