NEWSPR डेस्क। कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर से ही बनकर आती है। यह भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में, यह कहावत चरितार्थ हुई। बता दें कि इशाकचक थाना में प्रेमी युगलों की शादी पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में करायी गयी। दरअसल झारखंड के गोड्डा की रहने वाली आशा कुमारी को बांका के रजौन के रहने वाले रविंद्र कुमार से प्रेम हो गया।
दोनों बीते 4 साल से एक दूसरे के साथ संबंध में थे। जिसके बाद प्रेमी द्वारा शादी करने से लगातार इनकार किया जा रहा था। 2 दिन पहले लड़की के जिद करने पर प्रेमी लड़की को शादी करने के लिए भागलपुर बुलाया था। लेकिन यहां भी टालमटोल कर रहा था। जिसके बाद लड़की और उनके परिजनों ने थाना में इस बात की सूचना दी।
जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और देर रात दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पुलिस लाइन में स्थित शिव मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया। वहीं परिजन भी आपस में मिलजुल कर खुशी खुशी वर वधु को आशीर्वाद देकर घर ले गए। लड़की बहुत खुश थी। उसे उसका प्रेमी पति के रूप में मिल गया।
रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर