NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के बेगूसराय से है। जहां 24 साल के युवक की फंदे से झूलता हुई डेड बॉडी मिली है। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया है। मामला गढ़पुरा थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव की है।
वहीं मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान गढ़पुरा के रजौड़ पंचायत स्थित बलुआहा गांव निवासी परमानंद महतो के 24 वर्षीय बेटे मंटुन कुमार के रूप में हुई है। मृतक मंटुन की पत्नी के मुताबिक उसके चाचा ससुर और उसका चचेरा भैसुर शराब का अवैध कारोबार करते हैं। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उन्हीं लोगों ने मिलकर मंटुन की हत्या की है और हत्या की वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया है।
मृतक की पत्नी ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह अपने मायके गई थी इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने मंटुन की हत्या कर दी। जब परिवार के लोग खाना खाने के लिए मंटुन को तलाश कर रहे थे तो उसका शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया।