मवेशियों के लिए जलाया अलाव, आग फैली तो हो गया सिलेंडर ब्ला’स्ट, एक की मौके पर मौ’त..दूसरा गंभीर अवस्था में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मोतिहारी से है। जहां एक बड़ा हाादसा हो गया है। बता दें कि रामगढ़वा प्रखंड के चम्पापुर गांव में मवेशियों के लिए जलाए अलाव से फैली आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से दुर्घटना हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा कि एक जख्मी की मौत मोतिहारी के निजी अस्पताल में हो गई है।

आश्चर्य इस बात की है जिस घर मे आग लगी थी। उस घरवालों को कुछ नहीं हुआ है। जो व्यक्ति घायल हुए हैं वो सभी लोग आग बुझा रहे थे। उसी समय सिलेंडर फट गया और ओ लोग चपेट में आ गए। दो घायल व्यक्तियों के चारों पैर कट कर दूसरे जगह पर बिखर गए। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी पहुँची। जो अभी भी बचे आग को बुझाने में लगी है। बताया गया है कि दुर्घटना में स्थानीय मनोज साह की सदर अस्पताल में मौत हो गई।

धीरज कुमार का सदर अस्पताल में ईलाज जारी है। वही मुन्ना कुमार,मनीष कुमार,राजन कुमार, रौशन कुमार,भगवान कुमार,आकाश कुमार,विकाश कुमार घायल है। इन सभी घायलों का ईलाज निजी अस्पताल में जारी है। इसमें दो लोग सामान्य घायल है। जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर ही जारी है। घटना से पूरा गांव दहसत व्याप्त हो गया है। चारो ओर चीख पुकार मची है। सूत्रों के जानकारी के अनुसार आग रात्री को 2:17 बजे हुई थी।आग रामाश्रय साह तेली के घर मे लगी थी।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article