नीतीश कैबिनेट का हो गया विस्तार, देखिए किसे मिला कौन सा विभाग, मंत्रियों की लिस्ट जारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक महकमे से आ रही। जहां नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। इसके साथ ही नीतीश कुमार के हिस्से सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन आया है। वहीं राजद के पास स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, नगर विकास एवं आवास मिला है। इसके अलावा लिस्ट में देखिए किसे कौन सा पद और विभाग मिला।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार – गृह और सामान्य प्रशासन विभाग, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव – नगर विकास, स्वास्थ्य, पथ निर्माण विभाग, तेजप्रताप यादव – पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विजय कुमार यादव – वित्त मंत्री, बिजेंद्र प्रसाद यादव – ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग, आलोक मेहता – राजस्व और भूमि सुधार विभाग, अफाक आलम – पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, अशोक चौधरी – भवन निर्माण विभाग, श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास विभाग, सुरेंद्र प्रसाद यादव – सहकारिता मंत्री, लेशी सिंह – खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, मदन सैनी – समाज कल्याण मंत्री, कुमार सर्वजीत – पर्यटन मंत्री, ललित कुमार यादव – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री, संतोष कुमार सुमन – अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री।

संजय कुमार झा – जल संसाधन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मंत्री, शीला कुमारी – परिवहन मंत्री, समीर कुमार महासेठ – उद्योग मंत्री, चंद्रशेखर – शिक्षा मंत्री, सुमित कुमार सिंह – विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री, सुनील कुमार – मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री, अनीता देवी – पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, जितेंद्र कुमार राय – कला संस्कृति एवं युवा मंत्री, जयंत राज – लघु जल संसाधन मंत्री, सुधाकर सिंह – कृषि मंत्री, मोहम्मद शमा खान – अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, मुरारी प्रसाद गौतम – पंचायती राज मंत्री, कार्तिक कुमार – विधि मंत्री, शमीम अहमद – गन्ना उद्योग मंत्री, शाहनवाज – आपदा प्रबंधन मंत्री, सुरेंद्र राम – श्रम संसाधन मंत्री, मोहम्मद इसराइल मंसूरी – सूचना प्रावैधिकी मंत्री बनाए गए।

Share This Article