अपराधियों ने डॉक्टर पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाज के दौरान मौत, क्लीनिक से घर लौटने के दौरान हुई वारदात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना के खगौल से है। जहां बदमाशों ने एक डॉक्टर को गोली मार दी है। जिससे कि डॉ बुरी तरह से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनको गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दगिया गया। घटना देर रात की है। जिनकी मौत हो गई है। डॉ की पहचान मोहम्मद अनवर के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के मुताबिक डॉ देर रात काम खत्म करके साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनपर दना दन गोलियां चला दी। वारदात को रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक अंजाम दिया गया।

खगौल थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर अनवर दानापुर स्थित ताराचक में अपने क्लीनिक से साइकिल पर सवार होकर अपने घर भूसौला दानापुर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घेर कर कमर में गोली मार दी और हथियार चमकाते घटनास्थल से फरार हो गये। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। CCTV खंगाला जा रहा। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Share This Article