अशोक राजपथ का सौ साल पुराने मंदिर तोड़े जाने का विरोध शुरू

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना अशोक राजपथ पर बने 100 साल पुराने दुर्गा मंदिर को तोड़े जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। अशोक राजपथ पर डबल डेकर के लिए पुल का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पुल निर्माण में मंदिर की वजह से बाधा उत्पन्न हो रही है। इस वजह से पुल निर्माण निगम की ओर से मंदिर को तोड़े जाने की बात कही गई है।

हालांकि इसके पहले मंदिर तोड़े जाने की किसी भी तरह की कोई बात नहीं आ रही थी। एकाएक-दो दिन पहले मंदिर के पुजारी को मंदिर तोड़े जाने की सूचना दी गई है। इस सूचना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग मंदिर के पास आकर बैठ गए हैं। यहां पर आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। इसका नेतृत्व भाजपा के अति पिछड़ा के राज्य संयोजक नेता संजय कुमार कर रहे हैं। इनके साथ में काफी संख्या में स्थानीय लोग भी धरने पर बैठे गए हैं।

Share This Article