दारोगा पर महिला से अवैध सम्बंध का आरोप, ग्रामीणों ने किया घेराव, आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने की बात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना के सब इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार पर एक महिला के साथ अवैध सम्बंध बनाने का आरोप लगा है। घटना देर रात की है। कहा जा रहा है कि महिला को दारोगा के आवास में उनके साथ अपत्तिजनक हालत में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। दारोगा का घेराव कर लिया गया। वहां पर दूसरे पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। जो भीड़ को समझाने में जुटे थे। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देर रात करीब 3 बजे का बताया जा रहा है।

इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि दारोगा दिवाकर हाफ पैंट और बनियान में कुर्सी पर बैठे हैं। भीड़ ने उस महिला को भी पकड़कर रखा है। जिस पर दारोगा के साथ अवैध सम्बन्ध और आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का आरोप है। उसे दारोगा के बगल में कुर्सी पर बैठाकर लोग वीडियो बना रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ये पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। कुछ लोगों में साजिश के तहत दारोगा को फंसाने के लिए ऐसा खेल रचा है। DSP वेस्ट अभिषेक आनंद ने भी बताया कि जमीन विवाद से जुड़ा मामला है। जो भी दोषी होगा।

उसके खिलाफ जाँच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर उतनी रात को वह महिला दारोगा के आवास पर क्यों गयी थी। वरीय पदाधिकारी भी इस गुत्थी को सुलझाने में लगे हुए हैं। दारोगा से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article