प्रेमी के घर में फं’दे से लटकटी मिली प्रेमिका, मौत के बाद प्रेमी परिवार सहित फरार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। प्रेमी के घर में प्रेमिका क शव मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की की पहचान रूपा कुमारी के रूप में हुई है। वह बीए की छात्रा थी। बताया जा रहा कि लड़की निरंजन कुमार नाम के लड़के से प्यार करती थी। जिसके घर में फांसी के फंदे पर उसका शव लटका हुआ मिला।

मामला देवघर के नंदन पहाड़ स्थित सिविल लाइन मोहल्ले का है। लड़की बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के झिंगाझाल की रहने वाली थी। जिस लड़के के घर में शव मिला। वह बिहार के जमुई का रहने वाला बताया जा रहा। लड़की बेला बगान में अपने एक दोस्त के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। जिसका बॉयफ्रेंड के घर मे फांसी पर लटकता हुआ उसका शव मिला है।

बताया जा रहा है कि जिस घर में छात्रा का शव फंदे से झूलता मिला वह कथित रूप से उसके प्रेमी निरंजन कुमार के पिताजी का मकान है। निरंजन मूलतः जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के मचनातरी का रहने वाला है। मौत की घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार है। वहीं सूचना के बाद स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

 

Share This Article