बाढ़ के पानी के चपेट में कई इलाके, लोगों को हो रही भारी परेशानी, जान जोखिम में डालकर कर रहे खेती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में बाढ़ का पानी नित्य नए इलाकों को अपने चपेट में ले रहा है। जिस कारण सबसे ज्यादा जो दिक्कत हो रहा है। वो पशु पालकों के द्वारा अपने मवेशियों को हरा पशु चारा उपलब्ध करवाना। बाढ के कारण दियारा इलाका पूरा जलमग्न हो गया। जितने भी पशु चारागाह थे सभी डूब चुके हैं।

जिस कारण पशु पालकों के समक्ष ये परेशानी का सबब बन गया की रोजाना पशुओं को हरा चारा कहां से उपलब्ध करवाया जा सके। मुंगेर सदर प्रखंड के कई पंचायत अब बाढ़ प्रभावित हों चुके है हालांकि जिला प्रशासन ने जिला में अभी तक बाढ़ घोषित नहीं किया। जिस कारण इन इलाकों के लोगों को अभी कोई राहत नहीं मिल रही है।

पशुपालक अपनी जान को जोखिम में डाल उफनते गंगा में जाकर खेतों से हरा चारा लाकर अपने पशुओं को उपलब्ध करवा रहे हैं। तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि कैसे पशु पालक बाढ़ के पानी में हेलकर अपने पशुओं के लिए हरा चारा ला रहे हैं। पशु पालक मोहन सिंह बताते है की घर में पानी चला गया है। खेत डूब चुके हैं और करीब एक घंटा पानी में तैर वो पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध करवा रहे है ।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article