RCP सिंह पर बरस गए नीरज सिंह, भाजपा को भी दे डाली बोलचाल की भाषा अच्छी रखने की सलाह

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बयान पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसा है। नीरज कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह दिल्ली क्यों गए थे। वह बि हार के नागरिक नहीं हैं। आरसीपी सिंह के बोलने का कोई औचित्य नहीं है। जिनको पार्टी ने विश्वासघाती करार दिया हो। इन पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है।

आरसीपी सिंह को जेडीयू नेताओं का बयान क्या खटकता है। पता नहीं लेकिन उनकी वजह से पार्टी 43 सीट पर आ गई। घर में रहकर वह आग लगा रहे थे।  RCP सिंह का चेहरा बेनकाब हो गया था। नालंदा के इस्लामपुर में पार्टी चुनाव हार गई और आरसीपी सिंह के परिजन संपत्ति लिखवा रहे थे। उन पर जो आरोप लगे उनका जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं।

नीरज कुमार ने कहा कि आखिर RCP सिंह दिल्ली क्यों गए थे क्या करने दिल्ली गए थे। नीरज कुमार ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल पर भी जोरदार हमला बोला और कहा लोकतंत्र में भाषा अच्छी रखी है। यही सिखाया गया है, सांस्कृतिक के राष्ट्रवाद। क्या यह अटल और आडवाणी जी का भाजपा नहीं रहा। कोई अगर किसी से मिल रहा है तो क्या भारतीय जनता पार्टी रोक देगी, बीजेपी की इतनी औकात नहीं है।

Share This Article