पटना में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश, लिव इन में रहती थी..एक साल पहले घर से भागी थी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां एक 18 साल की युवती की लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। बताया जा रहा कि लड़की सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती थी। लड़की की बॉडी देखकर सुसाइड का मामला बताया जा रहा। वहीं लड़की के परिवार वाले अपनी लाडली की मौत पर संदेह जता रहे हैं। उन्हें शक है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को दामाद ने ही मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पति पर लगे आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

मामला पटना में पाटलिपुत्रा थाना इलाके का है। मृतक का नाम डॉली है। वह पाटलिपुत्र के सिद्धेश्वरनगर इलाके में स्थित शांतिकुंज अपार्टमेंट में रह रही थी। फंदे से लटकी डॉली कुमारी की लाश भी यहीं मिली है। लड़की पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया बैधनाथपुर में मधुटोला के रहने वाले निशांत कुमार के साथ लीव इन रिलेशन में रह रही थी। डॉली मधुबनी जिले के जयनगर के रहने वाले बसंत साह की बेटी थी।

बताया जा रहा कि निशांत और डॉली, एक-दूसरे से प्यार करते थे। करीब एक साल पहले वो निशांत के साथ भाग कर पटना आ गई थी। तब से दोनों साथ में रहने लगे। पहले लिव इन में रहे। फिर कहीं पर शादी भी कर ली। दोनों साथ में ही सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे वीडियो बनाकर पोस्ट करते थे और उससे होने वाली आमदनी से अपनी जिंदगी चला रहे थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में जो बात सामने आई कि बुधवार को डॉली मायके जाना चाहती थी। निशांत ने कहा कि तुम भाई के साथ चली जाओ। लड़की और उसके भाई निकले भी। दोनों साथ में गांधी मैदान तक गए। बाद में लड़की ने भाई के साथ मायके जाने से इनकार कर दिया। वापस अपने फ्लैट पर चली आई। निशांत वहां से निकल चुका था। जिसके बाद उसने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।

निशांत जब रात में वापस आया तो उसे मामले की जानकारी हुई। फिर कमरे में फंदे से लटक रही डॉली की लाश को उतारा। पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भी ले गया। वहां पर डॉक्टर ने उसके मौत की पुष्टि कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची। दूसरी तरफ, मधुबनी में रह रहे डाॅली के परिवार वालाें ने निशांत और उसके भाई प्रशांत पर दहेज काे लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थानेदार एसके शाही के अनुसार उनकी टीम कई प्वाइंट पर इन केस की जांच कर रही है

Share This Article