विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस पहुंची तो रह गई हैरान, महिला का किया ये हाल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव में विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने महिला को पकड़ कर बंधक बना लिया। इस दौरान कथित तौर पर महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट भी की। इस मामले में ग्रामीणों ने कुदरा थाने की पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद कुदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर महिला को थाने ले गयी।

पुलिस के प्रथमदृष्टया जांच में महिला के चाल-ढाल व व्यवहार से महिला विक्षिप्त पाया गया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने बतायी कि वह बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के जलहरा गांव के अवधेश चौबे की पत्नी उर्मिला देवी है। जिसके बाद कुदरा थाने की पुलिस ने इस घटना के बाद परिजनों को सूचना दिया गया।

जिसके बाद थाने पहुंचे विक्षिप्त महिला के पति व पुत्र ने पुलिस को बताया कि उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ी हुई है। 15 दिन से महिला घर से गायब है। काफी खोजबीन की गयी। इसके बावजूद भी इनका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद आज कुदरा थाने की पुलिस द्वारा दिये गये सूचना पर महिला का पता चला है।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article