दुर्गा पूजा पंडाल से लौट रही लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद पहुंची घर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा पंडाल से पूजा-अर्चना कर घर लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना गुरुवार देर शाम रुनीसैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों के अनुसार गुरुवार की देर शाम नाबालिग लड़की पूजा पंडाल से पूजा अर्चना कर घर के लिए लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में दो बाइक पर सवार चार युवकों ने जबरदस्ती नाबालिक को उठा लिया। इसके बाद सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। देर रात लड़की बदहवास स्थिति में घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

इसके बाद शुक्रवार की शाम लड़की के पिता की ओर से सीतामढ़ी के महिला थाना में आवेदन दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के बेदौल गांव निवासी प्रिंस कुमार एवं सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रुपौली के रणविजय कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि 4 आरोपियों में से दो को पकड़ लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Share This Article